संजय सिंह जंतर मंतर पर फुल फॉर्म में दिखे – धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को करते हुए उन्होंने कहा की हिंदुस्तान के लोगों को और हिंदुस्तान के पॉलीटिकल लीडर्स को वांगचुक और अभिजीत दीपके का साथ देना चाहिए – उन्होंने कहा पेपर लीक एक बहुत बड़ा मुद्दा है और सीधे सीधे – युवा भारत के भविस्य के साथ जुड़ा हुआ है।
उन्होंने जोशीले अंदाज़ में महेंद्र कपूर का एक आंदोलनकारी गीत भी गया।
रुके न जो…रुके न जो, झुके न जो, दबे न जो, मिटे न जो,हम वो इन्कलाब हैं, ज़ुल्म का जवाब हैं,हर शहीद, हर गरीब का हमीं तो ख्वाब हैं,रुके न जो…लड़ रहे हैं इसलिए के प्यार जग में जी सके……प्यार जग में जी सके
आदमी का खून कोई आदमी न पी सके,मालिकों…….मालिकों मजूर के, नौकर औ हुज़ूर के,फर्क को मिटायेंगे समानता को लायेंगे,रुके न जो…..मानते नहीं है हुक्म जुल्मी हुक्मरान का…….जुल्मी हुक्मरान का युद्ध आज चल रहा है आदमी हैवान का, सत्य की….सत्य की संभाल ढाल, क्रांति की ले मशाल,एकता के जोर पर हर ज़ुल्म से लड़ जायेंगे
रुके न जो…मानते नहीं है फर्क हिन्दू-मुसलमान का….हिन्दू-मुसलमान का जानते हैं रिश्ता इन्सान से इन्सान का,
धर्म के…धर्म के, देश के, भाषा और भेष के, द्वंद्व को मिटायेंगे और एकता को लायेंगे रुके न जो…
संजय सिंह ने कहा की अगर प्रधान को नहीं हटाया गया तो वह संसद नहीं चलने देंगे।




