महानगरदिल्ली-एनसीआरदिल्ली मौसम अपडेट: 1 से 4 जून तक...

दिल्ली मौसम अपडेट: 1 से 4 जून तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

नई दिल्ली, 1 जून (वेब वार्ता)। पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी दिल्ली के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगामी कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 जून के बीच राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 1 और 2 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दोपहर और शाम के समय हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 जून से 6 जून के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लगातार बदले मौसम के कारण राजधानी में गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 जून को बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी, हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। इस दौरान हवा की दिशा मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व से पश्चिम की ओर रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

रविवार को भी राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच आवाजाही बनी रही। दिन में कुछ समय के लिए तेज धूप निकली, लेकिन बाद में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादलों ने आसमान को ढक लिया। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे तक सफदरजंग स्थित मानक केंद्र में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार तीसरे दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहा। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 75 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -