अंतर्राष्ट्रीयसिंगापुर के मंत्री ने चेताया, संभावित आतंकवादी घटना...

सिंगापुर के मंत्री ने चेताया, संभावित आतंकवादी घटना के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहें लोग

सिंगापुर, (वेब वार्ता)। सिंगापुर के कानून एवं गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम ने मंगलवार को लोगों को संभावित आतंकवादी घटना के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने देश में और कट्टरपंथी व्यक्तियों को पकड़ा है।

मंत्री ने यह चेतावनी हाल ही में एक नाबालिग, एक गृहिणी और एक सफाईकर्मी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए दी, जिनके खिलाफ उनकी चरमपंथी साजिशों के लिए आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने यह टिप्पणी केन्द्रीय व्यापारिक जिले में फोर्ट कैनिंग के निकट स्थित श्री तेंडायुथपानी मंदिर में मीडिया से बात करते हुए की। इस मंदिर में हिंदू श्रद्धालु थाईपुसम 2025 मना रहे थे, जो भगवान मुरुगन के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार है।

थाईपुसम सिंगापुर, मलेशिया और भारत के दक्षिणी भागों में तमिल मूल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक पर्व है।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार ने मंत्री को उद्धृत करते हुए कहा, “यह तीसरा युवक है जिसके खिलाफ हमने अब दक्षिणपंथी चरमपंथी विचारधारा को लेकर आदेश जारी किए हैं। वह नस्लीय सामग्री से प्रभावित था और खुद दक्षिणपंथी श्रेष्ठता की अवधारणा से ग्रसित है।”

वह एक छात्र का जिक्र कर रहे थे, जिसे हिरासत में लिये जाने की घोषणा सोमवार को गृह मंत्रालय ने की थी।

छात्र (18) ने एक ऑनलाइन गेम में आतंकवादी की भूमिका निभाई थी, और वह चीनी और मलय लोगों के बीच नस्ली युद्ध शुरू करना चाहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -