मुंबई, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। विश्व प्रसिद्ध गायिका रिहाना के भारत दौरे के दौरान अंबानी परिवार ने उनके सम्मान में अपने निवास पर विशेष लंच का आयोजन किया। इस अवसर पर ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

इससे पहले रिहाना ने मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा और ओरी सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान रिहाना नृत्य करते हुए बेहद उत्साहित और बेफिक्र नजर आईं।





इस पार्टी की चर्चा सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी की वजह से भी खूब हुई, जिन्होंने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें पार्टी की झलक देखने को मिली. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरे और बेफिक्र पल बिताए.

एक और वीडियो में रिहाना डीजे बूथ के पास डांस करती नजर आईं, जहां वह पूरी तरह से रिलैक्स और बेफिक्र दिखीं. ब्लैक आउटफिट में रिहाना ने पार्टी में जबरदस्त एनर्जी ला दी. उनके डांस मूव्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.

इस खास शाम के लिए रिहाना ने कस्टम ब्लैक अलाया ड्रेस पहनी थी, जिसमें हाई नेकलाइन, फुल स्लीव्स और बोल्ड वी-शेप क्रोकोडाइल लेदर कट-आउट्स थे. उनके लुक को लेयर्ड डायमंड रिंग्स, स्टेटमेंट ईयर कफ्स और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए डायमंड हाथफूल ने और भी खास बना दिया.



