जयपुर, (वेब वार्ता)। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा सेरेमनी के दौरान स्टेज पर बॉक्सिंग रिंग बनाई गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे। दोनों ने फिल्मों और ओटीटी को लेकर बॉक्सिंग की। वहीं नोरा फतेही के साथ जयपुर के 2 युवा कलाकारों में डांस किया। आईफा डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अमर सिंह चमकीला को मिला। चमकीला फिल्म के लिए ही इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल फीमेल कैटेगरी में कृति सेनन को फिल्म दो पत्ती के लिए दिया गया। वहीं परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल मेल कैटेगरी का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए मिला। फिल्म बर्लिन में निभाए अपने किरदार के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अनुप्रिया गोयनका को मिला। वहीं सेक्टर 36 के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल) दीपक डोबरियाल को दिया गया। बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल का अवॉर्ड कनिका ढिल्लन को दो पत्ती के लिए दिया गया।
मनोरंजनआईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट...
आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड
0
199

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



