समर वेकेशन में परिवार संग देखें अक्षय कुमार की ये 10 सुपरहिट फिल्में

- Advertisement -

नई दिल्ली, 16 मई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar आज भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और बहुमुखी सितारों में गिने जाते हैं। एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति और रोमांस जैसे हर जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार ने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दी हैं। अगर आप समर वेकेशन में परिवार के साथ घर पर फुल एंटरटेनमेंट का आनंद लेना चाहते हैं, तो अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। खास बात यह है कि ये सभी फिल्में Amazon Prime Video पर उपलब्ध हैं।

सबसे पहले बात करते हैं Hera Pheri की। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड कॉमेडी को नई पहचान दी थी। राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 21.42 करोड़ रुपये की कमाई कर हिट का दर्जा हासिल किया था।

इसके बाद आई Phir Hera Pheri ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। नीरज वोरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले भाग की लोकप्रियता को और आगे बढ़ाया। 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 69.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया और सुपरहिट साबित हुई।

कॉमेडी फिल्मों की बात हो और Welcome का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। 48 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने 119.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

Bhagam Bhag भी अक्षय कुमार की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार और गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म ने 32 करोड़ रुपये के बजट पर 67.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

आधुनिक पारिवारिक कॉमेडी के रूप में Good Newwz को भी काफी पसंद किया गया। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 318.57 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अक्षय कुमार की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी De Dana Dan भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। गलतफहमियों और हास्य से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने जबरदस्त मनोरंजन किया। फिल्म ने 81.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

देशभक्ति और वीरता से भरपूर Kesari में अक्षय कुमार ने सैनिक की भूमिका निभाई थी। सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और दुनियाभर में 201.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

हालांकि अक्षय कुमार की कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। Sky Force और Bell Bottom बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुईं। स्काई फोर्स 160 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले करीब 150 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जबकि बेलबॉटम कोरोना काल में रिलीज होने के कारण प्रभावित हुई और सिर्फ 50.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।

रोमांटिक फिल्मों में Namastey London को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को खूब सराहा गया। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 98.20 करोड़ रुपये की कमाई कर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया।

अक्षय कुमार की ये फिल्में हर उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजन का शानदार पैकेज मानी जाती हैं। कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और भावनाओं से भरपूर इन फिल्मों के जरिए परिवार के साथ छुट्टियों का मजा दोगुना किया जा सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -