मनोरंजनओटीटी पर फिर लौटेगा 'ज्वेल थीफ' का जलवा,...

ओटीटी पर फिर लौटेगा ‘ज्वेल थीफ’ का जलवा, सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे दूसरा भाग

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को पूरा करने में जुटे हैं। इस फिल्म के बाद वह अपनी हीस्ट थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परियोजना के लिए सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करेंगे। सैफ अली खान और जयदीप अहलावत अभिनीत पहली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके जरिए सिद्धार्थ आनंद ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब इसकी कहानी को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘ज्वेल थीफ 2’ की पटकथा पर फिलहाल काम चल रहा है। एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को एक बड़ी हीस्ट फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जिसकी कल्पना ‘ओशन्स 11’ जैसी फिल्मों की तर्ज पर की गई है। नेटफ्लिक्स भी इस विचार को लेकर उत्साहित है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहली फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ कुणाल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, सीक्वल में कलाकारों को लेकर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता दूसरे भाग को पहले से बड़े स्तर पर बनाने के लिए नए कलाकारों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म में नए प्रतिद्वंद्वी और खलनायक भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘ज्वेल थीफ 2’ में पहली फिल्म के कलाकारों की वापसी होती है या कहानी पूरी तरह नए चेहरों के साथ आगे बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -