एटा, सुनील यादव (वेब वार्ता)। दुःखद घटना जनपद एटा की तहसील जलेसर के गांव बिशुनीपुर की है जहाँ सरवन सिंह की भैंसे झोपड़ी में बँधी हुई थीं। अज्ञात कारणों से बीतीरात आग लगने से दोनों भैंँसे जिन्दा जल ग़ई और पास में खड़ी भूसे की बुर्जी भी जलकर राख हो ग़ई।
पीड़ित परिवार उन्ही भैंसो के सहारे से अपने परिवार का जीवन यापन चला रहा था।
हालांकि सूचना के बाद रात में ही तुरंत फायरब्रिगेड की गाड़ी व स्थानीय पुलिस फ़ोर्स भी मौक़े पर पहुँच गया।घटना स्थल पर पहुंचे तहसील से अन्य अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने एवं हरसंभवतः मदद करने का अस्वासन दिया है।
जलेसर के विशुनीपुर गाँव में दो जिन्दा भैंसों की जलकर मौत अज्ञातकारण से लगी आग

- Advertisement -
- Advertisement -






