देवरिया 19 नवंबर। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मलसी चौराहे के पास बुधवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।तदुपरांत बघौचघाट की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सभी को एंबुलेंस से ईलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया । दो और घायलों को पथरदेवा सीएचसी से ईलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां उत्तर टोला निवासी हरिकिशन कुशवाहा (30) पुत्र राम बड़ाई और गजही निवासी सुग्रीव (24) बाइक से बाजार करके वापस घर लौट रहे थे कि दूसरी बाइक पर सवार कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के खदही गांव निवासी अमित मुसहर (22), अर्जुन मुसहर (22) और निखिल उर्फ शैलेश मुसहर (20) एक बाईक से बघौचघाट की ओर जा रहे थे, मलसी चौराहे के पास दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें पांचों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बघौचघाट की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी केन्द्र पथरदेवा पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सकों ने अर्जुन मुसहर को मृत घोषित कर दिया। हरिकिशन और सुग्रीव को अधिक चोटिल के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा । जबकि अमित और निखिल का उपचार सीएचसी पथरदेवा में चल रहा है।
इस संबंध में बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
देवरिया में दो बाईको के आमने सामने की टक्कर में एक की हुई मौत, चार घायल
- Advertisement -



