राज्यउत्तर प्रदेशविद्यालयों में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात नियम, सड़क...

विद्यालयों में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात नियम, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) शासन के निर्देश पर जनपद में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट एवं बुकलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित आवागमन के लिए नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं, जनपद में अवैध बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं ई-रिक्शा स्टैंड के विरुद्ध चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया कि अभियान के दौरान कोई भी अवैध स्टैंड संचालित होता नहीं पाया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -