राज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का गंभीर...

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का गंभीर आरोप जांच और कार्रवाई की मांग

योजना पूरी तरह निशुल्क लाभार्थी किसी को भी न दें पैसे डीपी सिंह बैस ।
बलरामपुर।
क़मर खान
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब एवं जरूरतमंद लाभार्थियों से कथित अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने आरोप लगाया कि राजन कुमार,जो पूर्व में डूडा विभाग बलरामपुर में कार्यरत थे,नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से प्रति आवास 10 हजार रुपये तथा दूसरी और तीसरी किस्त जारी कराने के नाम पर 5-5 हजार रुपये की मांग एवं अवैध वसूली कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण वर्षों पूर्व उतरौला कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोप है कि वह अभी भी बलरामपुर नगर क्षेत्र में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से धनराशि की मांग और वसूली कर रहे हैं।
डीपी सिंह बैस ने जिला प्रशासन एवं डूडा विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उन्होंने नगर क्षेत्र के समस्त लाभार्थियों से अपील की कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्णतः निशुल्क है। आवास की स्वीकृति,किस्त जारी कराने अथवा किसी भी अन्य प्रक्रिया के नाम पर किसी को भी एक रुपया न दें।यदि कोई व्यक्ति धनराशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित विभाग के अधिकारियों से करें।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार एवं लाभार्थियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -