लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका प्रभावी समाधान कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




