देवरिया 16 नवंबर। देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को चार पहिया वाहन के रौंदने से एक की मौत हो गई तथा इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने यहां शाम को बताया कि क्षेत्र के भभौली बाईपास तिराहे पर आज एक चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन चौरसिया (45) पुत्र स्वर्गीय रामनरेश चौरसिया निवासी अम्मा उर्फ अमवा, थाना सुरौली के रूप में हुई है। घायल ओमप्रकाश चौरसिया (62) पुत्र वृंदा चौरसिया निवासी भभौली, रुद्रपुर हैं।
उन्होंने बताया कि घायल को पहले सीएचसी रुद्रपुर भिजवाया गया। जहां से मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन और चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया में सड़क किनारे खड़े दो लोगों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, एक की मौत

- Advertisement -



