राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की...

हरदोई में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 32 कंपनियों ने 1278 अभ्यर्थियों को किया चयनित

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सीएसएन डिग्री कॉलेज, लखनऊ चुंगी में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें 32 कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की। चयन प्रक्रिया में शामिल हुए 3015 अभ्यर्थियों में से 1278 युवाओं को शॉर्टलिस्ट एवं चयनित किया गया।
रोजगार मेले में एलआईसी, वीजी प्राइवेट लिमिटेड, जेपी प्राइवेट लिमिटेड, डीसीएम शुगर मिल हरियावां, एशियन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, टूकॉम और क्वेस कॉर्प सहित 32 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को अपने संस्थानों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध पदों, कार्य की प्रकृति, वेतन और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोजगार मेले को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। ऐसे आयोजनों से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों तक पहुंचने और अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलता है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार मेले के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आईटीआई तथा सीएसएन कॉलेज के कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -