राज्यउत्तर प्रदेशजनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों...

जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और कार्यालयों से नदारद रहने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 81 फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही डीएम ने जूम के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति भी परखी। इस दौरान कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनें। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जनसुनवाई में उदासीनता बरतने और निर्धारित समय में कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने की हिदायत दी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -