राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर...

हरदोई में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह पर मुकदमा, अनिल मिश्रा समेत कई आरोपी नामजद

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। गंभीर आपराधिक मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर लोगों से कथित रूप से अवैध धन वसूली करने का मामला सामने आया है। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे इस गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अनिल मिश्रा समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि अनिल मिश्रा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह संचालित कर रहा था। गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उन पर धनराशि देने का दबाव बनाते थे। मुकदमे और गिरफ्तारी के भय का इस्तेमाल कर कथित तौर पर अवैध वसूली की जाती थी।
इस प्रकरण में एक नवंबर 2026 को थाना बेहटा गोकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बाइट के माध्यम से बताया कि अभियुक्त अनिल मिश्रा एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गिरोह बनाकर लोगों को मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर अवैध धन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बेहटा गोकुल थाने में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है और अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -