राज्यउत्तर प्रदेशअवैध आतिशबाजी के ठिकाने पर पुलिस का छापा

अवैध आतिशबाजी के ठिकाने पर पुलिस का छापा

शाहाबाद में अवैध आतिशबाजी के ठिकाने पर पुलिस का छापा, लियाकत अली गिरफ्तार
घनी आबादी के बीच चल रहा था पटाखों का भंडारण और निर्माण, भारी मात्रा में आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री बरामद
लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई(वेबवार्ता)। घनी आबादी के बीच अवैध आतिशबाजी का कारोबार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहाबाद में लियाकत अली के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखों के साथ आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी लियाकत अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, संबंधित ठिकाने पर बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन किए आतिशबाजी का भंडारण एवं निर्माण किया जा रहा था। घनी आबादी के बीच विस्फोटक सामग्री का इस तरह भंडारण किया जाना किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता था।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से अवैध आतिशबाजी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर उसका आकलन शुरू कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर निगरानी और सख्त किए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -