सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ चयन, शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प
मुरादाबाद । एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही के निर्देश पर जनपद कार्यकारिणी के गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से डॉ. विनीत कुमार को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार एवं मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष पद के लिए श्री सुनील कुमार ने डॉ. विनीत कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के समर्थन में शिक्षकों ने सहमति जताई। जिलाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आने के कारण डॉ. विनीत कुमार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उनके चयन पर उपस्थित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार ने सभी शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे सदैव शिक्षक हितों की रक्षा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों के लिए समर्पित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक कार्यकारणी के गठन कर भव्य शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन के साथ जुड़कर एकता एवं सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर सर्वेश सिंह , संजय कुमार, प्रकाशवीर, सुवेश कुमार, रजनीश जयंत, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार जौली, अंकित कुमार, पवन कुमार, अमरीश कुमार,अमरपाल सिंह, अजय कुमार, चंद्रप्रकाश , विजयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार,दुर्वेश कुमार, नेपाल सिंह, जयश्री गौतम, प्रेमलता गौतम, मंजू गौतम, सुनीता रानी, ममता रानी, रश्मि सिंह, राकेश देवी, शोभारानी, जवर सिंह, लाल सिंह, जगत सिंह, सरिता सिंधु, मंजू रानी, महेंद्र सिंह, रजनी, राजकुमार , डॉ पदम सिंह, रिताजली गौतम, जोगेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, संचिन कुमार, संजीव कुमार ,सुरेंद्र सिंह, राजीव सिंह ,देश दीपक, राजवीर सिंह, कमल सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत, सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



