राज्यउत्तर प्रदेशमहिला दुकानदार पर दबंगों का कहर वीडियो हुआ...

महिला दुकानदार पर दबंगों का कहर वीडियो हुआ वायरल

मुरादाबाद वेब वार्ता

महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान में नारियल पानी बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाली महिला ने उसके साथ मारपीट एवं अश्लील हरकतें करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है

WhatsApp Image 2026 10 21 at 4.54.01 PM
थाना नागफनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला माया देवी ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें कहा गया है कि वह अंबेडकर पार्क के सामने नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान संख्या चार पर नारियल पानी बेचकर परिवार का भरण पोषण करती है आरोप है कि उसकी दुकान के आगे व आसपास अवैध रूप से कब्जा करके मोहम्मद हाशिम कमरुद्दीन मन्नान मोहम्मद हारुन और साजिद ठेलो पर नारियल पानी व फल आदि बेचते हैं जिससे उसकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ता है जबकि वह नगर निगम को किराया भी देती है आरोप है कि मना करने पर यह लोग उसके साथ मारपीट करते हैं यह भी आरोप है कि गत 14 अक्टूबर को इन लोगों ने अपने साथ 10-15 लोगों को इकट्ठा करके उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गाली गलौच से मना करने पर हाथापाई पर आमादा हो गए इतना ही नहीं इन लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की जिसकी शिकायत क्षेत्रीय थाना पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपियों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो भी उपलब्ध कराते हुए कठोर कार्यवाही की मांग उठाई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -