मुरादाबाद वेब वार्ता
नेहा सिंह राठौर के सम्मान में वामपंथी मोर्चा मैदान में आदि नारों के साथ एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर वामपंथी मोर्चा ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अश्लील वीडियो और न्यूज़ प्रसारित किए जाने के मामले को लेकर मुरादाबाद के वामपंथी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी गोपी कृष्ण को पेश किया गया
वामपंथी मोर्चे के नेताओं ने कहा कि भारत का इतिहास इस बात का साक्षी है, जब-जब भी मौका मिला है, तब तब देश और समाज के लिए महिलाएँ अपनी वीरता और शौर्य पताका को फहराने में पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में तो महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बहुत ही सजग और जुझारू तरीके से खड़ी दिखाई देती हैं
किंतु पिछले दस बारह वर्षों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी वंदन जैसे नारों के दौर में महिला पहलवानों के ऊपर हुए शक्ति प्रदर्शन से लेकर जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ वह अत्यंत निंदनीय है
ज्ञापन में कहा गया है कि अभी कुछ दिन पहले एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल ने जिस तरह से लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ और उनके सामाजिक सम्मान और अस्मिता को तार-तार करने के लिए जिस सुनियोजित तरीके से एक अश्लील वीडियो और खबर प्रसारित की है, बहुत ही शर्मनाक है। केंद्र सरकार को ऐसे न्यूज़ चैनलों पर शिकंजा कसे जाने की जरूरत है
ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वीडियो और न्यूज़ प्रसारित करने वाले न्यूज़ चैनल के संपादक और CEO पर एक महिला की अवमानना और चरित्र हनन के आरोप के तहत मुकदमा कायम किया जाए और न्यूज़ चैनल को बंद किया जाए
इस अवसर पर सीपीआई के कामरेड राम किशोर रस्तोगी, वाला कश्यप, भाकपा माले के कामरेड रोहिताश राजपूत, संतोष वर्मा, सीपीआईएम के थान सिंह, जागन सिंह, महिपाल सिंह एडवोकेट, संजीव कुमार, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, विक्रम सिंह एडवोकेट, ओम प्रकाश सैनी एडवोकेट, पवन प्रजापति एडवोकेट, दानिश एडवोकेट, नितेश सिंह एडवोकेट, कल्लू सिंह एडवोकेट, ए पी सिंह दक्ष एवं अर्जुन सैनी एडवोकेट आदि मौजूद रहे




