आज दिनांक 17 oct. 2026 के दिन हरियाणा हाई स्कूल, ईस्ट भाटिया नगर में नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक करते हुए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यापिका श्रीमती ज्योति रानी की देखरेख में संपन्न हुआ। युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति को देखते हुए खंड शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया जिसके अंतर्गत हरियाणा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय मुख्य अध्यापिका श्रीमती रविन्द्र कौर जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा युवा वर्ग देश का भविष्य हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत संगति के कारण, युवा पीढ़ी नशे की गर्त में तेजी से गिरती जा रही है। नशा केवल एक आदत नहीं, यह एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के शरीर, मन और भविष्य तीनों को नष्ट कर देती है। अतः हमें नशे से दूर रहकर क्रियात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।
हरियाणा हाई स्कूल, ईस्ट भाटिया नगर के प्रांगण में हुआ नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम का वेब वार्ता सत्यम नागपाल आयोजन*

- Advertisement -



