राज्यउत्तर प्रदेशअपराधियों पर नजर, गांवों की सुरक्षा का जिम्मा;...

अपराधियों पर नजर, गांवों की सुरक्षा का जिम्मा; हरदोई में सम्मानित हुए ग्राम प्रहरी

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई। गांवों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के सम्मान में मंगलवार को पुलिस लाइन हरदोई में जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
गांवों की सुरक्षा में ग्राम प्रहरी अहम कड़ी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि गांवों में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने और विभिन्न मामलों में पुलिस को सहयोग प्रदान करने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि कर उनके योगदान को सम्मान देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
समारोह के माध्यम से ग्राम प्रहरियों के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी जिम्मेदारी और योगदान को रेखांकित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -