मुरादाबाद (वेब वार्ता)
मुख्य चुनाव आयुक्त के त्यागपत्र की मांग को लेकर डॉक्टर अंबेडकर अधिवक्ता कल्याण परिषद मुरादाबाद ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया
इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली बहुत निंदनीय रही है जिसका पूरा विपक्ष एवं भारत की जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है मुख्य चुनाव आयुक्त पर दलित आदिवासी अल्पसंख्यक और ओबीसी के लोगों के एस आई आर के द्वारा षड्यंत्र करके मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं तथा संसद द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध महाभियोग का भी नोटिस दिया जा चुका है मुख्य चुनाव आयुक्त पर सत्ता पर उसका समर्थन करने का भी आरोप है उन पर यह भी आरोप है कि वह ईवीएम से चुनाव कराना बंद नहीं कर रहे हैं जबकि विपक्ष और भारत की जनता ईवीएम को बंद कराकर पुरानी व्यवस्था के तहत बैलट पेपर से मतदान कराने की मांग कर रही है ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त से त्यागपत्र लिए जाने की मांग उठाई गई है
प्रदर्शन एवं ज्ञापन के विषय में जानकारी देते हुए डॉक्टर अंबेडकर अधिवक्ता कल्याण परिषद मुरादाबाद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा
इस दौरान अध्यक्ष शिवकुमार गौतम एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह के अलावा हर स्वरूप सिंह तारा सिंह मुन्नालाल वीपी सिंह आदर्श कुमार भारती नरेश कुमार ओ पी सागर ओंकार सिंह हरिश्चंद्र अजय कुमार दीपक कुमार अमित कुमार मनीष कुमार मोहित शर्मा एवं विजयपाल सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे
सीईसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा अधिवक्ता कल्याण परिषद

- Advertisement -



