राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई :कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैनर क्षतिग्रस्त कर...

हरदोई :कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैनर क्षतिग्रस्त कर चित्र पर पोती कालिख, जिला अध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेब वार्ता
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी का बैनर क्षतिग्रस्त करने और उस पर लगे उनके चित्र पर कालिख पोतकर अपमानित करने के मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उनके नेतृत्व में हरदोई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। इसी दौरान हरदोई स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कथित रूप से भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कुछ महिलाओं ने पार्टी के बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैनर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लगे उनके चित्र पर कालिख पोतकर अपमानित किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के समय जिला कांग्रेस कार्यालय बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। इसके बावजूद कार्यालय के बाहर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। विक्रम पांडे ने आरोप लगाया कि मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायती पत्र में उन्होंने इस कृत्य को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताते हुए कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उपलब्ध फोटो और वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून की सुसंगत धाराओं में निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -