अमरोहा:09 अक्टूबर।जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में तिगरी गंगा मेला की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।तिगरी गंगा मेला होगा भव्य, दिव्य और आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएंगी बेहतर सुविधाएं – जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़।मार्ग, घाट, पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश।जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने किया तिगरी गंगा मेला स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश।तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश।तिगरी गंगा मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की उपस्थिति में आगामी तिगरी गंगा मेला की तैयारियों के संबंध में ग्राम तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में आयोजित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में मार्ग, घाट एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर।बैठक एवं मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंजलि कटारिया सहित विभागों के उच्च अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे।




