राज्यउत्तर प्रदेशइंस्टाग्राम पर लॉन्च होते ही छाया हरदोई का...

इंस्टाग्राम पर लॉन्च होते ही छाया हरदोई का एल्बम ‘जयदेव कपूर’, 3 लाख दर्शकों का आंकड़ा पार

स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी जयदेव कपूर की वीरगाथा को गीत-संगीत के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेब वार्ता) कोलकाता के इंटरनेशनल टैगोर फ़िल्म फेस्टिवल और जयपुर फ़िल्म फेस्टिवल अपने नाम कर चुके हरदोई की धरती के वीर सपूत और स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जयदेव कपूर की वीरगाथा को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की पहल को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ‘जयदेव कपूर’ नाम से तैयार किए गए एल्बम ने इंस्टाग्राम पर लॉन्च होते ही 3 लाख से अधिक दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है।

कम समय में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने के बाद एल्बम की चर्चा हरदोई सहित सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। एल्बम में जयदेव कपूर के संघर्ष, साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को भावनात्मक गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

जयदेव कपूर का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण क्रांतिकारियों में लिया जाता है। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े थे और भगत सिंह तथा उनके साथियों के संपर्क में रहे। उनके जीवन और क्रांतिकारी गतिविधियों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

हरदोई के इतिहास को डिजिटल मंच पर पहुंचाने की कोशिश

जी म्यूजिक हरदोई टीम के प्रोड्यूसर डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि एल्बम बनाने के पीछे उनका उद्देश्य हरदोई के गौरवशाली इतिहास और यहां के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाओं को केवल इतिहास की किताबों तक सीमित न रखते हुए गीत, संगीत और डिजिटल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाना है।

आज सोशल मीडिया का प्रभाव युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर आधारित रचनाओं को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रस्तुत करने से नई पीढ़ी अपने स्थानीय इतिहास से जुड़ सकती है।

जी म्यूजिक हरदोई के सह निदेशक अमन सिंह ने बताया कि एल्बम को मिली शुरुआती सफलता ने टीम का उत्साह बढ़ाया है। 3 लाख से अधिक दर्शकों का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि हरदोई के इतिहास और यहां के वीरों की कहानियों को लेकर लोगों में गहरी रुचि है।

लोगों से मिल रहा सकारात्मक समर्थन

एल्बम के रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से इसे सोशल मीडिया पर पसंद और साझा किया जा रहा है। हरदोई के स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर रहने वाले हरदोईवासियों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

जी म्यूजिक हरदोई की टीम के लिए संगीत तैयार कर रहे संकेत तिवारी का कहना है कि आने वाले समय में हरदोई के अन्य ऐतिहासिक व्यक्तित्वों, स्वतंत्रता सेनानियों और स्थानीय गौरव से जुड़ी कहानियों को भी आधुनिक संगीत एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

‘जयदेव कपूर’ एल्बम का वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध है और दर्शक इसे यूट्यूब के “@हरदोई म्यूजिक” और इंस्टाग्राम के “हरदोई का गौरव” पेज पर देख सकते हैं। इससे पूर्व शिव शंकर डेवलेपमेट सोसायटी और उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन इस वीडियो एल्बम को पुरस्कृत कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -