राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में आंधी का कहर, सीतापुर रोड पर...

हरदोई में आंधी का कहर, सीतापुर रोड पर गिरे दर्जनों पेड़; यातायात बाधित

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)
तेज आंधी-तूफान ने बुधवार को जनजीवन प्रभावित कर दिया। सीतापुर रोड पर बांदा पुलिया के पास तेज हवाओं के चलते कई पेड़ सड़क पर गिर गए। देखते ही देखते मार्ग पर पेड़ों का मलबा फैल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े कई पेड़ उखड़कर मार्ग पर आ गिरे। पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
मार्ग बाधित होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -