राज्यउत्तर प्रदेशजनसुनवाई में 141 शिकायतें प्राप्त, अनुपस्थित अधिकारियों का...

जनसुनवाई में 141 शिकायतें प्राप्त, अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता)आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई में कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों की वीडियो लिंक के माध्यम से उपस्थिति ली। उपस्थिति के दौरान कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि मे जन सुनवाई अवश्य करे तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -