Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे है केजरीवालः कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

गोहाना, राजेश आहूजा/ रजनीकांत (वेब वार्ता)। प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के लिए साजिश रचने का केस दर्ज होेना चाहिए, ताकि दिल्ली की जनता को भी पता चले कि दस साल तक केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल को आरोप लगाने से पहले पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए थी, इस तरह के गंभीर आरोप लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने के मन बना लिया है।
हरियाणा की जनता से तुरंत माफी मांगे केजरीवाल, पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें केजरीवाल : कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बोले, इस बार दिल्ली में सौ फीसदी बनेगी भाजपा की सरकार

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सिंचाई विश्राम गृह में आमजन से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम द्वारा हरियाणा से जहरीला पानी दिल्ली में भेजने के ब्यान को लेकर कड़ी आपति जताई और कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल को अपने बयान पर दिल्ली व हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इससे साफ है कि केजरीवाल की मंशा ठीक नहीं है और वह दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया और केजरीवाल अपनी बात पलटने में माहिर है। केजरीवाल में इतनी हिम्मत थी तो हरियाणा से चुनाव लडकर दिखाते, जमानत तक जब्त हो जाती। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि इस बार दिल्ली में सौ फीसदी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त भाजपा गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, खानपुर मंडल से प्रवीण खुराना, मोहना मंडल अध्यक्ष संजय दहिया व बुटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड को शुभकामनाएं दीं व मुंह मीठा करवाया। इस दौरान इलाकेवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक व सुमित कक्कड़, अरुण निनानिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img