मुरादाबाद (वेब वार्ता) मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर द्वारा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल “Health Forever – Stay Well” के अंतर्गत लॉन टेनिस एवं पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय करण दुग्गल की स्मृति में खिलाड़ियों के लिए स्थापित वाटर कूलर के लोकार्पण एवं सीता काटकर हुआ इसके पश्चात लॉन टेनिस एवं पिकलबॉल कोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया

कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन कमल चंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन जे.पी. सिंह, सेक्रेटरी नीरज विनोद खन्ना, कोषाध्यक्ष रोहित ढल एवं नोडल अधिकारी नजमुल इस्लाम सहित अवधेश अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, कुणाल दवे एवं राधिका विज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विनोद खन्ना एप्रिसिएशन अवॉर्ड्स के माध्यम से खेल, समाजसेवा एवं वेलनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रवि कुमार (बॉक्सर), गगन दुग्गल, विकास कपूर, प्रो. अनिल चौहान एवं सोनू चौहान को सम्मानित किया गया
नीरज विनोद खन्ना, अवधेश अग्रवाल एवं नावेद-उर-रहमान ने अपने संबोधन में खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
गेस्ट ऑफ ऑनर कुमार रण विजय सिंह पुलिस अधीक्षक (नगर), मुरादाबाद ने “Health Forever – Stay Well” पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियाँ स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने लोगों से इस पहल से जुड़ने तथा खेलों के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ और सक्रिय रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड रिसर्च सेंटर की ओर से कुमार रण विजय सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अमित गुप्ता, सलमान आज़म, जिशान अली, सुरेश अग्रवाल, श्री वीरेंद्र अरोड़ा, ट्रस्ट के निदेशक डॉ. हरजीत सिंह, जी.एम. अनुराग शंकर मिश्रा, दीपक कपूर, सुमित टंडन, विवेक अग्रवाल, गगन दुग्गल, ऋषि ढल, रजत ढल, ऋषि पुरी, करण महाजन, तुषार सिक्का, निशांत रस्तोगी एवं रजत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




