कुशीनगर 3 अक्टूबर। कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के एक प्राईवेट विद्यालय को शिक्षिका को कार्यालय में बुलाकर प्रबंधक ने छेड़खानी करने की बात आयी है। जिसमें प्रबंधक ने महिला को अश्लील हरकत का विरोध करने पर नहर में फेंक देने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कल शाम को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के एक प्राईवेट विद्यालय में पढ़ाती हैं। महिला अध्यापक ने प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि एक अक्तूबर को छुट्टी के बाद वह बच्चों के साथ घर जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी प्रबंधक ने मुझको टीसी से संबंधित काम का हवाला देकर रोक लिया। आरोप है कि करीब दस मिनट बाद वह महिला शिक्षक के पास पहुंचे और उनका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। पुलिस के दिये तहरीर में महिला शिक्षक ने प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि इसका विरोध किया तो जान से मारकर नहर में फेंक देगें। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों से अपनी पहचान की बात कही।
इस संबंध में रविन्द्र नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोतीछपरा, भिसवा सरकारी निवासी स्कूल प्रबंधक दिनेश राय पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।
कुशीनगर में प्राईवेट स्कूल के प्रबंधक पर महिला टीचर के छेड़खानी के आरोप में प्रबंघक गिरफ्तार
- Advertisement -



