राज्यउत्तर प्रदेशवर्तमान वैश्विक परिवेश में गांधी और शास्त्री के...

वर्तमान वैश्विक परिवेश में गांधी और शास्त्री के विचार सर्वाधिक प्रासंगिक :

डॉ. विष्णु प्रताप चौबे
​किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती.
कुशीनगर 3 अक्टूबर। कुशीनगर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर,किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ (NSS) के तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।तिरंगे झंडे को फहराने के साथ राष्ट्रगीत वन्देमातरम और राष्ट्रगान जन गण मन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु प्रताप चौबे ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पावन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध जो आंदोलन चलाया, उसमें सत्य, अहिंसा और प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। आज जब पूरी दुनिया युद्ध और तनाव के माहौल से गुजर रही है, तब गांधी जी के ये विचार पूरे विश्व के लिए शांति का बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। वहीं, सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को धन-धान्य से समृद्ध करने की दिशा में जो ऐतिहासिक प्रयास किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
​कार्यक्रम में हिंदी के प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ के माध्यम से दोनों युगपुरुषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने भारत पाक युद्ध के समय देश में हरित क्रांति के लिए सार्थक कदम उठाए जिसके कारण देश आज खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दैनिक भास्कर के पत्रकार अनिल राय ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को समाज सेवा के माध्यम से , स्वच्छता अभियान के माध्यम से गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
​समारोह का संचालन विज्ञान शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम में शिवेंद्र कुमार चौबे,सतीश कुमार कुशवाहा,चंद्र भूषण पांडे , अनिल दुबे,अरुंधति दुबे,योगेंद्र यादव,और सुग्रीव सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -