Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हरदोई में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जायेगा स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक (वेबवार्ता)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम व स्पर्श दिवस के तहत जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक सभी ग्राम सभाओं, पंचायतो, नगरीय निकाय वार्ड (विशेष रूप से अर्बन स्लम) में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और उक्त अभियान में चिकित्सा विभाग के सहयोगी विभाग जैसे पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास तथा समाजिक न्याय सशक्तीकरण आदि द्वारा समन्वय बनाकर सभी ग्राम सभाओं में भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुरूप सन्देश दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं संबंधित नगरीय निकाय के सभासदों को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्रों में जिलाधिकारी का सन्देश एवं ग्राम सभा प्रमुख का भाषण जो ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों एवं नगरीय वार्डो में सभी सभासदों द्वारा 30 जनवरी 2025 को समय पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम सभा सदस्यों एवं ग्राम वासियों के सम्मुख पढ़ा जायेगा तथा अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यवाही समय से कराना सुनिश्चित करें।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img