राज्यउत्तर प्रदेशडॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र ने नीट-पीजी में 3195वीं...

डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र ने नीट-पीजी में 3195वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर हरदोई का मान बढ़ाया

हरदोई (वेबवार्ता)​अखिल भारतीय स्तर की नीट-पीजी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर मेडिकल कॉलेज हरदोई में कार्यरत डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र उर्फ शुभम ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद हरदोई का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। परीक्षा में ऑल इंडिया 3195वीं रैंक प्राप्त करने की जानकारी मिलते ही परिजनों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र, डॉ. चमन लाल के पुत्र, सेवानिवृत्त पुलिस आरआई गिरीश चंद्र मिश्र के प्रपौत्र तथा अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्र के भतीजे हैं।
​सफलता की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके नटवीरन पुलिया स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. शुभम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सामूहिक रूप से महाकाल से उनके उज्ज्वल और सफल चिकित्सकीय भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ‘जय शिव’ ने कहा कि नीट-पीजी परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल है, जिसमें देशभर से लगभग ढाई लाख डॉक्टर शामिल होते हैं। ऐसे में 3195वीं रैंक हासिल करना डॉ. शुभम की कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचायक है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
​बधाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त आरआई गिरीश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्र, अधिवक्ता अनिल मिश्र, आलोक मिश्र, देवेंद्र सिंह, शुभम गुप्ता, प्रशांत तिवारी और राघव मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. शुभम को भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -