मुरादाबाद (वेब वार्ता)
भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार किसानों के शोषण लंबित आदेशों तथा 50 हज़ार रुपए की रिश्वत प्रकरण में उप संचालक चकबंदी ओम प्रकाश अंजोर की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
कलेक्ट्रेट द्वार के सामने आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उपसंचालक चकबंदी न्यायालय से संबंधित एक प्रकरण में पेशकार सुभाष चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने गत 8 सितंबर को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था इस कार्यवाही को एंटी करप्शन टीम ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह एडवोकेट की शिकायत पर अंजाम दिया था कहा कि इस प्रकरण में केवल पेशकार की भूमिका ही नहीं बल्कि उच्च अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब उन्हें इस पद से हटाया जाए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है अधिकारियों के पास आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं है
इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को पेश किया गया ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई है कि उपसंचालक चकबंदी की भूमिका की उच्च स्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए साथ ही मुरादाबाद चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित सभी शिकायतो एवं लंबित पत्रावलियों की स्वतंत्र जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की बात भी कही गई है

धरने को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता सैयद राशिद अली के अलावा जितेंद्र कुमार प्रजापति मोहम्मद असलम कादरी गोविंद प्रजापति अतीक अहमद कासिम पाशा इकबाल सैफी विनोद कुमार गुप्ता जितेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट एवं मोहम्मद नईम आदि ने संबोधित किया
धरने में संगठन के पदाधिकारी किसान एवं अनेक अधिवक्ता भी मौजूद रहे




