राज्यउत्तर प्रदेशबाढ़ के बीच परिवारजनों के साथ खड़े रहे...

बाढ़ के बीच परिवारजनों के साथ खड़े रहे सांसद शशांक मणि, बोले-संकट की इस घड़ी में कोई अकेला नहीं है

बाढ़ के बीच परिवारजनों के साथ खड़े रहे सांसद शशांक मणि, बोले-संकट की इस घड़ी में कोई अकेला नहीं ह

कुशीनगर 30 सितम्बर। कुशीनगर जिले में तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर, कटान और बाढ़ से पैदा हुई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच देवरिया लोकसभा सांसद शशांक मणि लगातार प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ ही सांसद स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
बीते दिनों तमकुहीराज क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ और नदी के कटान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे कठिन समय में सांसद शशांक मणि ने प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया। बरवापट्टी-खैरटिया में रात में पानी आने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और प्रशासन को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तमकुहीराज में ही प्रभावित परिवारों के बीच रहकर पूरी रात स्थिति की निगरानी की। बेदूपार ऐतमाली गांव पहुंचकर सांसद ने ग्रामीणों से संवाद किया और राहत कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि आपदा के बावजूद ग्रामीणों ने जिस साहस, धैर्य और एकजुटता का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों तक समय पर राशन किट और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा किसी भी परिवार को भोजन और जरूरी सहायता के लिए परेशान न होना पड़े।
सांसद ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि जरूरतमंद परिवार तक सहायता वास्तविक रूप से पहुंचे, इसकी लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा के समय प्रशासनिक मशीनरी की सक्रियता और संवेदनशीलता सबसे अधिक जरूरी है।
इसी क्रम में तमकुहीराज के चैनपट्टी गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर सांसद ने तत्काल मेडिकल कैंप लगवाकर प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की। वहीं जवहीं दयाल के कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर उन्होंने स्थानीय परिवारों से बातचीत की और नदी के कटान से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने और राहत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।
बाढ़ प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को लेकर सांसद ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई और उन्हें प्रभावित क्षेत्र में रहकर स्थिति की लगातार निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
सांसद शशांक मणि ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ है “यहां वीडियो में मीडिया को दिया गया बाइट है”
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक समय पर भोजन, राशन, चिकित्सा और आवश्यक राहत पहुंचाना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यकता की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधि टीम तक पहुंचाएं।
सांसद ने कहा कि यह केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और समाज मिलकर प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होंगे और हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -