जयन्ती पर बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाल सिंह ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में महापुरुषों का विशेष योगदान रहा। आज हम शहीद भगत सिंह जैसे बलिदानियों की वजह से ही आज़ादी की सांस ले रहे हैं। देश की आज़ादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री अनिल पाल सिंह आज एसोसिएशन द्वारा शहीद भगत सिंह की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास हमेशा उनका लिखा जाता है, जो समाज और राष्ट्र के लिये कुछ न कुछ करता है। हमारा देश शूरवीरों से भरा हुआ है। शहीद भगत सिंह ने अपनी वीरता से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये। इतना ही नहीं भगत सिंह ने फांसी का फंदा भी हंसते-हंसते चूमा। भारत माता के इस महान सपूत को कोटिशः नमन। शहीद भगत सिंह आज भी ज़िन्दा हैं वह प्रत्येक भारतीय के दिलों में वास करते हैं।
गोष्ठी में अजयगुप्ता पूर्व डीजीसी सिविल,हर प्रसाद, सरदार प्रकाश वीर सिंह,सोमपाल सिंह, जयवीर सिंह, ललित अरोड़ा, सत्यप्रकाश भटनागर, ध्रुव सक्सेना, चैतन्य पाल सिंह, गुंजन सक्सेना, रागिनी ठाकुर,गूलफशा, भीकम सिंह सैनी, लक्ष्मन सिंह प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए l
चौधरी अनिल पाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता बहुत ही संघर्ष के बाद मिली है जिसको कायम रखने का संकल्प लिया l
अध्यक्षता चौधरी अनिल पाल सिंह ने, संचालन गोपाल कृष्ण ने किया l




