गैसड़ी / बलरामपुर
क़मर खान मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल जी के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत ग्राम भोजपुर संतरी थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं ,बालिकाओं को दहेज, बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया तथा बाल विवाह कानूनी अपराध है इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई

सभी को वूमेन पावर लाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 यूपी आपातकालीन 112 एबुलेंस सेवा 102/108 महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में बताया गया l नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और पुरुषों को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। महिलाओं को थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के बारे में बताते हुए सुगम कानूनी सहायता व शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया l बहू, बेटी, सास, आदि को परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर रहने व घरेलू विषयों पर चर्चा कर सभी को जागरूक किया गया. एकत्रित सभी महिलाओ द्वारा अपना अपना व पक्ष अपनी राय भी रखी गईl मौके पर ग्राम की अन्य महिलाएं मौजूद रही सभी उपस्थित महिलाओं से समस्या के विषय में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि किसी को कोई समस्या नहीं है।




