राज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के...

प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम

: विनय जायसवाल

कुशीनगर 27 सितम्बर। कुशीनगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण सुना गया। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों एवं नगरपालिका कर्मियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़ाव, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा के प्रति सजगता और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की चर्चा की। साथ ही उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ पडरौना के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपील की। साथ ही 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा ही संकल्प के सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने सहित अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया,अनिल पाण्डेय,गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित,आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा,आकाश पाण्डेय,सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह,कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -