राज्यउत्तर प्रदेशथैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर में...

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर में 21 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

यमुनानगर, 25 सितंबर 2026:(संजीव ओबरॉय)
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब जगाधरी यमुनानगर द्वारा रोट्रैक्टर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्त थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया गया।

इनर व्हील क्लब जगाधरी यमुनानगर द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से रक्तदान एवं अन्य सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं। क्लब का उद्देश्य इन बच्चों के लिए आवश्यक रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शिविर में क्लब की अध्यक्ष रागिनी विनायक, प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं कोषाध्यक्ष पारुल खन्ना, सचिव निधि गर्ग, पूजा गोयल, पायल गर्ग तथा पूनम गर्ग उपस्थित रहीं और आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

प्रोजेक्ट चेयरमैन पारुल खन्ना जी ने पूरे शिविर की व्यवस्थाओं को अत्यंत समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संभाला। आयोजन की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया। सेवा और समाज के प्रति उनका समर्पण इस पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

WhatsApp Image 2026 09 26 at 12.29.32 PM

रक्तदाताओं की सुविधा के लिए क्लब की ओर से दूध की बोतलें और केले भी उपलब्ध करवाए गए। क्लब सदस्य पायल गर्ग, उनके पति तथा उनके जेठ ने भी स्वयं रक्तदान कर इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाई और दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रागिनी विनायक ने सभी रक्तदाताओं, रोट्रैक्टर्स तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया। क्लब ने भविष्य में भी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान एवं अन्य सेवा प्रकल्प जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -