वेब वार्ता न्यूज़ सत्यम नागपाल,महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा श्री संजीव वर्मा जी के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. रजनीश जी की अध्यक्षता में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मेें सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग यमुनानगर द्वारा सिंघल धर्मशाला, बुडिया, जगाधरी, में एक दिवसीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर, प्रदर्शनी, संगोष्टी एवं व्याख्यान का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी मुख्यातिथि एवं मंडल महामंत्री गौरव भटिया और महिंद्र कुमार सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने पौधा भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन आयुष योग सहायक अमित शर्मा के द्वारा किया गया
मुख्यातिथि श्री राजेश सपरा ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। स्वस्थ भविष्य के लिए हमें आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में अपनाना होगा। उन्होंने आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना की।
आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्स्कों द्वारा 480 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जिसमें जिला के सभी आयुष अधिकारी, फार्मासिस्ट, योग सहायक उपस्थित रहे। डॉ. नेहा गुप्त, डॉ. सोनिया धीमान ने , डॉ. कुसुम , डॉ. मीनू के द्वारा विभिन्न विषयों पर वायख्यान दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने मुख्य अतिथि श्री राजेश सपरा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मौके पर संजय शर्मा, सन्नी कश्यप, कमल, मुकेश, शेखर, सतपाल पंचाल, हंसराज सैनी एवं आयुष विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, आयुष योग स्पेशलिस्ट, आयुष योग सहायक उपस्थित रहे।




