लखनऊ युगवार्ता। शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में दिनांक 22 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 15 छात्राओं ने पूरे उत्साह और ओजस्वी विचारों के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रिचा मिश्रा एवं डॉ. रागिनी श्रीवास्तव ने निभाई, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तहजीम, द्वितीय स्थान गायत्री एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अंजलि द्विवेदी एवं शाजिया रही। वही मुस्कान एवं सलोनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया और भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंशुल सिंह द्वारा सुचारू रूप से किया गया। इस अवसर पर डॉ. स्नेहा शुक्ला, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. वंदना जायसवाल एवं श्रीमती नीतू शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -




