राज्यउत्तर प्रदेशडीएम की अध्यक्षता में सी.एम. डैश बोर्ड व...

डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. डैश बोर्ड व सी.एम.आई.एस. की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बहराइच, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। सी.एम. डैश बोर्ड पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्राप्त ग्रेड एवं रैंक तथा सी.एम.आई.एस. की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त स्वतारोज़गार को निर्देशित किया गया विशेष प्रयास कर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करते हुए रैंक व ग्रेड में सुधार लाना सुनिश्चित करें। चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि डाटा फीडिंग कार्य में 20 कर्मचारियों को लगा कर पुराने डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण कराकर आगामी 10 दिवसों में फाडिंग कार्य को अद्यतन करते हुए रैंक एवं ग्रेड में सुधार सुनिश्चित किया जाय।
फैमिली आई.डी. की समीक्षा करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिया गया कि योजना का निरन्तर अनुश्रवण करते हुए प्रगति को बढ़ाया जाय। पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सहायक विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा करें ताकि अपेक्षित प्रगति हासिल की जा सके। डीएम ने कहा कि आवश्यकयता पड़ने पर वे स्वयं भी वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि सैम-मैम आंकड़ों को फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाय। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को भी प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनंवता, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमा, मुख्य राजस्व अधिकरी सौरभ दुबे, सम्बन्धित एसडीएम, तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -