असम के विकास के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार : नितिन गडकरी

- Advertisement -

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 12 मई (वेब वार्ता)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में विकास की गति को और तेज करेगी तथा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे नितिन गडकरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय की ओर से लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही है। इन परियोजनाओं के जरिए सड़क संपर्क, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से उद्योग, व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को केंद्र सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है। असम में बनने वाली नई सड़कें और राजमार्ग राज्य को देश के अन्य हिस्सों से और अधिक मजबूत तरीके से जोड़ेंगे। इससे निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रहा है। हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा और गठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

बैठक में असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सहित सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोड़ो और अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, रंजीत दास को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -