विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधूरे कार्य जल्द पूरे हों : जिलाधिकारी

- Advertisement -

हरदोई, 11 मई (लक्ष्मीकांत पाठक)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रविवार को विवेकानंद सभागार में नगरीय निकायों एवं डूडा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालियों के निर्माण तथा जर्जर खड़ंजों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा भूमिका यादव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -