अलीगढ़, 04 मई (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, दिनेश शर्मा, मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, संतोष सिंह और अशोक कटारिया ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने और जनसंपर्क को बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में बैठक के मेजबान जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला और महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, वीरेन्द्र, शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह, गौरव शर्मा और अवध बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत वे मेयर प्रशांत सिंघल के यहां आयोजित त्रयोदशी संस्कार में भी शामिल हुए।
इस बैठक में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, आंवला, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर सहित कुल 19 जिलों से पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से संगठनात्मक समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की गई।




