शाकाहारी भोजन में मिला मांस का टुकड़ा, जांच के लिए पहुंची टीम ने किया बड़ा खुलासा

रायपुर, (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में पालक मटर पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, दुर्ग के दो युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर पनीर की सब्जी ऑर्डर की। खाने के समय पालक मटर पनीर की सब्जी में युवक को मांस का टुकड़ा मिला। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की। मामले में प्रशासन भी हरकत में आई और खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंची।

पूरा मामला रायपुर के महोबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट का है। दुर्ग निवासी टिकेंद्र कुमार और केसरी नंदन साहू नामक युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर की थी। खाने के दौरान उन्हें शाकाहारी खाना में मांस का टुकड़ा पाया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के प्रबंधन से की।  दोनों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने को कहा। इस पर होटल प्रबंधन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। साथ ही खाने का बिल भी नहीं दिया। मामले में ब्रांच मैनेजर से भी बात की गई, उन्होंने इस आरोप को नकार दिया।

वहीं इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की टीम ने जांच करने अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पहुंची। इस दौरान रेस्टोरेंट में बड़ा खुलासा हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि किचन में शाकाहारी और मांसाहारी एक साथ रखा जाता था। शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने के लिए किचन का अनुपात बहुत छोटा है। किचन में सभी तरफ गंदगी पसली थी, साथ ही फ्रिज में बड़ी मात्रा में पुरानी बासी खाना भी मिला। जिसे अधिकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img