अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक, हैदराबाद की 47 रन से शानदार जीत

हैदराबाद, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 135 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर उनकी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच को एकतरफा बना दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हार गई।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय उनके लिए भारी साबित हुआ। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हेड ने 37 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान ईशान किशन के साथ अभिषेक ने 79 रनों की साझेदारी की, जिसमें किशन ने 25 रन का योगदान दिया। चौथे क्रम पर आए हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए और अंत तक टिके रहे। दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा नाबाद रहे और उन्होंने मात्र 68 गेंदों में 135 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए।

यह पारी प्रतियोगिता के इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। उल्लेखनीय है कि तीसरी सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा के नाम है, जब उन्होंने पिछले सत्र में 141 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपना नौवां टी20 शतक भी पूरा किया और इस उपलब्धि के साथ वह विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह कुल मिलाकर टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल ने 37 रन और नितीश राणा ने 57 रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। हालांकि, राहुल के आउट होने के बाद टीम का संतुलन बिगड़ गया। लगातार विकेट गिरने से दिल्ली दबाव में आ गई और अंततः 195 रन तक ही पहुंच सकी।

हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी इस पारी ने न केवल मैच का रुख बदला, बल्कि उन्हें टी20 क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों की श्रेणी में भी मजबूती से स्थापित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles