खेलशीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने के बाद पहले ही...

शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने के बाद पहले ही मुकाबले में हारे ज्वेरेव, जोकोविच भी पेरिस मास्टर्स से बाहर

पेरिस, 05 नवंबर (वेब वार्ता)। पुरुष टेनिस में विश्व नंबर एक की कुर्सी संभालने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव का शीर्ष रैंकिंग पर सफर हार के साथ शुरू हुआ।

ज्वेरेव को बुधवार को पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में इटली के लोरेंजो मुसेटी के हाथों 6-7, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

हार से निराश जर्मनी के ज्वेरेव ने अपनी खराब प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘हां, मैं खराब खेला। पिछले कुछ महीनों में शायद यह मेरे सबसे खराब मुकाबलों में से एक था।”

ज्वेरेव के बाद रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर खिलाड़ी रिंकी हिजिकाता ने 2-6, 6-3, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को 7-6, 6-3 से हराया। लगातार छठी जीत दर्ज करने वाले 23 वर्षीय अल्कराज के सामने अगले दौर में माटेओ बेरेटिनी की चुनौती होगी।

दसवीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने हिजिकाता के खिलाफ मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में दबदबा बनाए रखा। हालांकि, दूसरे सेट में 3-3 की बराबरी के बाद वह लगातार तीन गेम गंवा बैठे।

तीसरे सेट की शुरुआत में वह अपने सहयोगी स्टाफ पर नाराजगी जताते नजर आए। इसके बाद सातवें गेम में उनकी सर्विस टूट गई। हिजिकाता ने एक बार फिर जोकोविच की सर्विस तोड़ी और उनके बैकहैंड शॉट के कोर्ट से बाहर जाने के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चौबीस ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच को इस महीने के आखिर में होने वाले एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की उम्मीद कायम रखने के लिए पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचना जरूरी था।

सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो को फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस ने 6-3, 1-6, 7-6 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव को इग्नासियो ब्यूसे ने 6-4, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -