मंडी में बोरों की कमी से परेशान किसान, भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल, 2026 (वेब वार्ता)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरों की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण वे अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। इससे मंडी में दूर-दराज से उपज लेकर आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि मंडी परिसर में बिचौलिये सक्रिय हैं, जो किसानों से अवैध धनराशि लेकर जल्दी तौल कराने का लालच दे रहे हैं। इससे पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

धरने में युवा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सहित सुधीर वर्मा, पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह गिल, अनुराग वर्मा, संजय सिंह, रेशम सिंह, राहुल वर्मा और राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles